Madhya pradesh election के लिए भाजपा ने 39 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा कर दी है। दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत छह सांसदों को टिकट दिया गया है। सूची में नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के भी नाम हैं।
Madhya Pradesh Election
दिमनी विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास और प्रह्लाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर से टिकट दिया गया है।
वहीं, भाजपा ने अपने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।
केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव – 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/qJT8nWXvLF
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 25, 2023