breaking news

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज का निधन

राजस्थान
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज का रविवार दोपहर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पिछले सप्ताह उन्हें मेहंदीपुर से जयपुर ले जाया गया था, जहां उनका एटरनल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और दोपहर एक बजे निधन हो गया। किशोरपुरी चेस्ट इंफेंक्शन सहित कई बीमारियों से जूझ रहे थे।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित कई बड़े नेताओं ने महंत किशोरपुरी के निधन पर शोक जताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी महंत किशोरपुरी के निधन पर शोक जताया है। 

Share from here