महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से जारी अटकलों पर मंगलवार को विराम लग सकता है। खबर है कि कुछ मंत्री आज शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि आज 18 मंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी।
भाजपा से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटील, गिरीष महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटील, सुरेश खादे, अतुल मोरेश्वर सावे, मंगल प्रभात लोढ़ा, विजयकुमार गवित और रविंद्र चव्हाण शपथ ले सकते हैं। वहीं, शिंदे गुट से
- दादा भुसे
- संदीपान भुमरे
- गुलाबराव पाटील
- उदय सामंत
- शभुराजे देसाई
- तानाज़ी सावंत
- सदा सर्वांकर
- दीपक केसरकर
- संजय राठौड़
के शपथ लेने की संभावना है।
Share from here
