पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटील ने थामा भाजपा का दामन

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

मुंबई । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटील ने बुधवार को मुंबई में भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
हर्षवर्धन पाटील ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौ दिन के विकास कार्य को देखते हुए भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। कांग्रेस में उनके साथ जिस तरह से अन्याय किया गया था, उम्मीद है कि यह भाजपा में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में वह संसदीय कार्य मंत्री थे और देवेंद्र फडणवीस उस समय विधायक थे। मुख्यमंत्री फडणवीस का पांच वर्ष का कार्यकाल सभी को संभाल कर लेकर चलने वाला है।

प्रदेश अध्यक्ष पाटील ने कहा कि हर्षवर्धन पाटील ने यही निर्णय यदि लोकसभा चुनाव से पहले लिया होता तो बारामती संसदीय सीट भाजपा के खाते में होती। चंद्रकांत पाटील ने कहा कि भाजपा में हर्षवर्धन पाटील को पूरी तरह से मान सम्मान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्षवर्धन पाटील बहुत ही अनुभवी नेता हैं। उन्होंने कई मुख्यमंत्रियों का सुरक्षाकवच बन कर काम किया है। विपक्ष में रहते हुए हम जब भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधते थे तो हर्षवर्धन पाटील ही उसका बखूबी सामना करते थे। ऐसे अनुभवी हर्षवर्धन पाटील का भाजपा में आने पर पार्टी को लाभ मिलेगा।

Share from here