पाकिस्तान-चीन संयुक्त वक्तव्य में कश्मीर के उल्लेख को भारत ने किया खारिज

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भारत ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी की पाकिस्तान यात्रा के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में जम्मू कश्मीर के उल्लेख को खारिज करते हुए कहा कि राज्य भारत का अभिन्न अंग है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि वास्तव में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पड़ोसी देश या किसी अन्य देश को यथास्थिति में बदलाव नहीं करना चाहिए। भारत ऐसी किसी कार्रवाई का घोर विरोध करता है।

संयुक्त वक्तव्य में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चीन और पाकिस्तान की ओर से शुरू किए गए इकोनॉमिक कोरिडोर प्रोजेक्ट पर चिंता व्यक्त करते हुए रवीश कुमार ने कहा कि यह भारतीय क्षेत्र है, जिस पर पाकिस्तान ने 1947 से अवैध कब्जा कर रखा है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और चीन ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा था कि कश्मीर समस्या इतिहास की विरासत है। इसका हल शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए। वक्तव्य में किसी पक्ष द्वारा एकतरफा फैसला किए जाने का विरोध किया गया था।

Share from here