Advertisement
sunlight news

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, गुलाम नबी आज़ाद और खड़गे महासचिव पद से हटाए गए 

दिल्ली

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार शाम पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए गुलाम नबी आजाद समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसीका भी पुनर्गठन किया है। 

Advertisement

 

संगठन में बदलाव करते हुए कांग्रेस ने महासचिवों की  नई सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक महासचिव के पद से वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, अंबिका सोनीमोती लाल वोहरा और लुज़ेनियो फलेरियो को हटा दिया गया है। 

 

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर तैयार कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में 22 स्थायी सदस्य हैं। इनमें सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, आनन्द शर्मा, हरीश रावत, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक, ओमान चांडी, अजय माकन, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी. चिदंबरम, जितेंद्र सिंह, तारिक अनवर, रणदीप सुरजेवाला, गईखंगम, रघुवीर सिंह मीणा और तरुख गोगोई शामिल हैं।

 

सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रितों में 26 सदस्य और विशेष आमंत्रितों में 10 सदस्य शामिल हैं। विशेष आमंत्रितों में दिग्विजय सिंहमीरा कुमार, सलमान खुर्शीद, चेला कुमार, कुलजीत नागरा, प्रमोद तिवारी और पवन बंसल को जगह मिली है।

 

नई सूची के मुताबिक सुरजेवाला और तारिक अनवर को पार्टी का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। महासचिवों की सूची में शामिल मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। हरीश रावत को पंजाब, ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश, तारिक अनवर को केरल व लक्षद्वीप, प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश, रणदीप सुरजेवाला को कर्नाटक, जितेंद्र सिंह को असम, अजय माकन को राजस्थान और केसी वेणुगोपाल संगठन का प्रभार सौंपा गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari