Advertisement
rahul gandhi defamation case

राहुल का केंद्र पर तंज, कहा- सरकार की ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने देश को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया

देश
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकर की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण लोगों का रोजगार छिन गया, जीडीपी गिर गई और देश में हर रोज कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। इस दौरान राहुल ने कोरोना के खिलाफ देश की मजबूत लड़ाई के सरकारी दावे पर तंज कसते हुए कहा कि यहां लोग परेशान हैं और मोदी जी कहते हैं कि ‘सब चंगा सी’।
राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले, डांवाडोल आर्थिक स्थिति और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा, “कोविड के खिलाफ मोदी सरकार की ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया। जीडीपी में 24 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आ गई। 12 करोड़ नौकरियां चली गईं। 15.5 लाख करोड़ अतिरिक्त ऋण हो गया। दुनिया भर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आ रहे हैं। लेकिन भारत सरकार और मीडिया के लिए ‘सब चंगा सी’। 
दरअसल राहुल ने सरकार के उस दावे पर सवाल उठाया है जिसमें कहा गया था कि केंद्र कोरोना के खिलाफ भारत मजबूती से लड़ रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक बयान में कोरोना के खिलाफ जंग को लेकर कहा था कि ‘सब चंगा सी’। इसीलिए राहुल ने तंज के रूप में इस शब्द का प्रयोग किया।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari