Mamata Banerjee on Mahua Moitra

Mamata Banerjee – आज सीएम की BGBS 2025 के लिए बैठक

कोलकाता

Mamata Banerjee – गंगासागर मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विश्व बांग्ला वाणिज्य सम्मेलन (बीजीबीएस) की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

Mamata Banerjee

सीएम ने आज नबान्न में प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में बीजीबीएस की तैयारी की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

यह जानकारी प्रशासनिक सूत्रों से मिली है। राज्य में 5-6 फरवरी को औद्योगिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अगले साल होने वाले चुनावों से पहले ये काफी अहम माना जा रहा हैं।

इस मंच से राज्य की औद्योगिक क्षमता को राज्य की जनता के सामने प्रदर्शित करने का यह एक बड़ा अवसर हो सकता है।

इसलिए इस वर्ष का बीजीबीएस सीएम ममता के लिए न केवल प्रशासनिक बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है।

नवान्न में होने वाली इस अहम बैठक में राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।

Share from here