Advertisement
sunlight news

रेड रोड पर मुख्यमंत्री ममता ने फहराया तिरंगा, 25 कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

कोलकाता
कोलकाता। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के रेड रोड पर तिरंगा फहराया है। इस दौरान 25 कोरोना योद्धाओं को  सम्मानित  किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री 9:44 पर रेड रोड पर पहुंच गई थीं। उसके बाद कोलकाता पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 
इसके बाद सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री ने झंडोत्तोलन किया। राष्ट्रगान के गायन के बाद कोलकाता पुलिस की ओर से परेड किया गया जिसकी सलामी मुख्यमंत्री ने ली।
महामारी कोरोना की वजह से इस बार राज्य सरकार की ओर से केवल 4 झांकियां रेड रोड पर प्रस्तुत की गई हैं। 15 मिनट का संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। 

मुख्यमंत्री ने 25 कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया

कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) आईपीएस मुरलीधर शर्मा समेत 10 आईपीएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। इसके बाद रेड रोड पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण किया और पुलिस मेमोरियल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद अपने काफिले के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गईं। यहां मुख्यमंत्री ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari