Advertisement

Mamata Banerjee – 226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे – ममता बनर्जी, कहा – भाजपा ने पैसे देकर…

कोलकाता

Mamata Banerjee – ममता बनर्जी ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बंगाल विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल्स पर अपनी बात रखी।

Advertisement

Mamata Banerjee

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसे का इस्तेमाल करके कई मीडिया संस्थानों पर इन पोल्स के नतीजे दिखाने का दबाव डाला।

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि तृणमूल राज्य में वापस सत्ता में आ रही है और 226 से ज़्यादा सीटें जीतेगी।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते कल दोपहर 1 बजे मीडिया संस्थानों को ये एग्जिट बोल दिए गए और दबाव डाला गया कि ये डाटा दिखाए।

उन्होंने कहा कि शेयर बाजार गिर न जाए इसलिए ऐसे बनाए हुए एग्जिट पोल दिखाए जा रहें है और असलियत छुपाई जा रही है।

उन्होंने राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतने कष्ट के बाद भी जनता ने लाइन में लग कर वोट दिया।

कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल फोर्स, भारत सरकार की।मशीनरी, पीएम, गृहमंत्री, भाजपा के अलग अलग राज्यों के नेता अन्य एजेंसी के सामने झुकना ना मंजूर किया।

ममता बनर्जी ने कहा कि वे खुद गणना स्थल पर रहेंगी और अन्य उम्मीदवारो से भी सतर्क रहने को कहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ईवीएम की बदली की कोशिश करेगी इसलिए वहां पहरा देते रहें। एक को जाना हो तो दूसरे विश्वासी को बैठाकर जाए।

उन्होंने कहा कि जब तक मैं प्रेस कांफ्रेंस न करूं तबतक काउंटिंग टेबल से न हटें। ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि विश्वास के साथ बोल ही हूँ कि माँ, माटी और मानुस की सरकार आ रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari