Advertisement
breaking news

West Bengal Assembly Election – खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर स्थिति तनावपूर्ण, कुणाल घोष, शशि पांजा पहुंचे, भाजपा – तृणमूल आमने सामने…

कोलकाता

West Bengal Assembly Election – तृणमूल कांग्रेस ने खुदीरामअनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर ‘संदिग्ध गतिविधियों’ का आरोप लगाया है।

Advertisement

West Bengal Assembly Election

पार्टी के दो उम्मीदवार कुणाल घोष और शशि पांजा केंद्र के गेट के बाहर बैठ गए हैं। तृणमूल सूत्रों के मुताबिक,सुप्रीमों ममता बनर्जी भी वहां पहुँच रहीं हैं।

तृणमूल ने सवाल उठाए हैं कि अंदर कौन और कैसे घुसा। बेलेघाटा से तृणमूल उम्मीदवार कुणाल और श्यामपुकुर से तृणमूल उम्मीदवार शशि ने स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ छेड़छाड़ होने का डर जताते हुए मांग की है कि चुनाव आयोग को बताया जाए कि अंदर क्या चल रहा है।

इस बीच भाजपा के दो उम्मीदवार तापस रॉय और संतोष पाठक भी वहां पहुंच चुके हैं। इस दौरान भाजपा – तृणमूल आमने सामने हो गए हैं। दोनों तरफ से नारेबाजी की गई है। स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari