Advertisement

Mamata Banerjee – क्या मैं मर गई हूँ? फेसबुक लाइव आ कर ममता बनर्जी ने….

कोलकाता

Mamata Banerjee – चंद्रिमा भट्टाचार्य ने आज पार्टी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ममता बनर्जी ने आज लाइव आकर अपनी बात रखी।

Advertisement

Mamata Banerjee

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर जीत कर दल से बेईमानी कर के चले गए हैं। उन्होंने कहा कि बेईमानी की भी सीमा होती है।

ममता बनर्जी ने कहा कि आज जो गद्दार बेईमान भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहें है वो भाजपा जॉइन कर लीजिए।

जो लोग भाजपा से तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने का प्रयास कर रहें हैं वो क्या सोच रहें है कि मैं मर गई, टीएमसी मर गई?

उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ है आप आयोग में शिकायत करके चुनाव चिन्ह ले सकते हैं हालांकि ऐसा होगा नही।

फिर भी अगर वेनिश कुमार बाबू हमारी पार्टी को फिनिश करने के लिए सिंबल दे भी दिया तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा कि मेरी आवाज कोई नही दबा सकता, मैं गले में चुनाव चिह्न लटकाकर घर-घर जाऊंगी और सब कुछ नए सिरे से खड़ा कर लुंगी।

Mamata Banerjee ने कहा कि हमारे पार्टी ऑफिस पर कल ताला लगा दिया गया जबकि हमने अक्टूबर 2027 भाड़े पर लिया है। हम भाड़ा देते हैं। कोई उसे दखल नही कर सकता।

चंद्रिमा भट्टाचार्य का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि आज किसीने इसी बात पर पदत्याग किया है जबकि असल बात ये नही है। उनके बेटे दूसरे गुट से हाथ मिला लिए इसलिए उन्हें जाना पड़ा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari