मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज 3 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

ममता बनर्जी आज 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। बताया जा रहा है कि पीएम की समीक्षा बैठक में देर से पहुंचने पर हो रहे विवाद और मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय को दिल्ली तलब करने पर यह कांफ्रेस होगी।

 

चक्रवाती तूफान यास से बंगाल में हुए नुकसान का आकलन करने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को कोलकाता में बुलाई गई बैठक में मुख्य सचिव और ममता बनर्जी 30 मिनट देरी से पहुंचे।

 

 

जिसके बाद जहां केंद्र सरकार ने अलापन पर कार्रवाई की है, वहीं ममता के बर्ताव के लिए केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने उनकी कड़ी आलोचना की है। पूरे देश में ममता बनर्जी की किरकिरी हो रही है।  

 

बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ( को केंद्र ने दिल्ली तलब कर लिया है। बतौर मुख्य सचिव उनका कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन 24 मई को ही ममता सरकार ने तीन महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। अलापन बंद्योपाध्याय को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है।

 

 

केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अलापन बंद्योपाध्याय को अब केंद्र में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें 31 मई की सुबह 10 बजे से पहले रिपोर्ट करना है। केंद्र सरकार ने बंगाल सरकार से उन्हें जल्द से जल्द रिलीव करने का अनुरोध किया है। 

Share from here