Advertisement
breaking news

Manoj Kumar – दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 की उम्र में कहा अलविदा

देश

Manoj Kumar – भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया है।

Advertisement

Manoj Kumar

बताया गया कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। मनोज कुमार का अंतिम संस्कार 5 अप्रैल को होगा।

मनोज कुमार ने ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’और ‘क्रांति’ जैसी ऐतिहासिक फिल्मों में काम किया था।

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारें से नवाजा भी जा चुका हैं। उनके निधन पर सेलेब्स, राजनेताओं ने दुख जताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने Manoj Kumar के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी मनोज कुमार के साथ फोटोज पोस्ट की।

फोटो के साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, महान एक्टर और फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ।

वह भारतीय सिनेमा के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति भावना के लिए याद किया जाता है, जो उनकी फिल्मों में भी झलकती थी।

मनोज जी के कार्यों ने देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया और वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari