Advertisement

Manoj Tiwari – टीएमसी के पूर्व विधायक मनोज तिवारी के कार्यालय के पास के गोदाम से मिली सरकारी राहत सामग्री, दस्तावेज…

बंगाल

Manoj Tiwari – पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शिबपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी एक बड़े विवाद में घिर गए हैं।

Advertisement

Manoj Tiwari

शुक्रवार सुबह हावड़ा के बाल्टिकुड़ी बाजार इलाके में स्थित मनोज तिवारी के कार्यालय के पास गोदाम से भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद की गई है।

इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और उत्तेजित स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक के दफ्तर पर धावा बोल दिया।

गोदामों से सरकारी राहत के तिरपाल, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्रियां बरामद हुई हैं। इसके साथ ही तलाशी के दौरान वहां से कई मकानों व जमीनों के दस्तावेज (डीड) भी मिले हैं।

पूर्व विधायक के दफ्तर से सटे ‘नेताजी बालक संघ’ क्लब में भी लोगों ने छानबीन की। बताया गया कि यह क्लब मनोज तिवारी के बेहद करीबी माने जाने वाले बिप्लब दे के इशारे पर चलता है।

जांच में बिप्लब दे के इस क्लब से भी भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा की गई सरकारी राहत सामग्री बरामद हुई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari