Advertisement

Aparupa Poddar – श्रीरामपुर थाना पहुँची पूर्व तृणमूल सांसद अपरूपा पोद्दार, पुलिसकर्मियों से…

बंगाल

Aparupa Poddar – तृणमूल की पूर्व सांसद अपरूपा पोद्दार आखिरकार दूसरे समन के जवाब में श्रीरामपुर पुलिस स्टेशन पहुंचीं।

Advertisement

Aparupa Poddar

वह शुक्रवार सुबह 11:50 बजे वकील की पोशाक में पुलिस स्टेशन पहुंचीं। पुलिस ने उनके पति की गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मियों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था।

उन्हें पहले भी बुलाया गया था पर वो नही पहुँची। उल्लखनीय है कि उनके पति, पार्षद शाकिर अली को NIA ने मंगलवार दोपहर उनके घर से गिरफ्तार किया था।

यह गिरफ्तारी रामनवमी समारोह के दौरान हुए हमले से जुड़े तीन साल पुराने मामले के सिलसिले में की गई थी।

उसी दिन दोपहर बाद पुलिस की मदद से उन्हें घर से बाहर निकाला गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

पूर्व सांसद अपरूपा पोद्दार अपने पति की गिरफ्तारी को स्वीकार नहीं कर सकीं और जब उन्हें हिरासत में लिया जा रहा था, तो वह आपा खो बैठीं और पुलिसकर्मियों से धक्कामुकी करने लगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari