सनलाइट, कोलकाता। श्री श्री मनसापूरण गवरजा माता सेवा ट्रस्ट (Mansapuran) द्वारा मेला कमिटी 2026 का गठन हो गया है।
Mansapuran
ट्रस्ट कार्यालय में हुई सभा में सर्वसम्मति से मेला कमिटी 2026 के अध्यक्ष के तौर पर दीपक हर्ष, मंत्री के लिए कैलाश हर्ष और कोषाध्यक्ष नरेश किराडू को चुना गया।
इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित समाज के कई प्रतिष्ठित बुजुर्ग और युवा उपस्थिति थे। मेला कमिटी अध्यक्ष बनने के बाद दीपक हर्ष ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलते हुए मेले को और अच्छे से आयोजित करने प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेला 19 से 24 मार्च तक चलेगा। जिसकी तैयारियां जल्द ही नई मेला कमिटी के नेतृत्व में शुरू हो जाएगी।
