सनलाइट, कोलकाता। श्री कृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा आयोजित मासिक अन्नक्षेत्र का आज भव्य शुभारम्भ किया गया। मासिक अन्नक्षेत्र कार्यक्रम के प्रथम आयोजन पर मंदिर में भोग लगाकर आम जनमानस में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर योगाचार्य राजेश व्यास ने कहा कि कोई भी कार्य ठाकुर जी की इच्छा के बिना संभव नहीं होता है। हम तो बस निमित मात्र है।
कार्यक्रम में ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास, नरोत्तम बंसल, किशन झंवर, भोला सोनकर, रमेश शर्मा, राजेश ओझा, मनोज बोहरा, भवानी शंकर जोशी, राकेश ओझा, नवरत्न व्यास, ओंकार पाण्डे, राजेन्द्र सरावगी, सीताराम पुरोहित, कपिल व्यास, मनोज साव, मयंक व्यास, आकाश व्यास, संतोष खरवार, सुभाष सिंह, श्रुति व्यास, विजय नाथ सिंह, पाल, मुकुंद व्यास, श्याम सुन्दर व्यास, ऋतिक जोशी, वासु जोशी, यश पुरोहित, भवानी पुरोहित, मुकेश व्यास सहित कई लोग उपस्थित थे।
आज के कार्यक्रम में लगभग तीन हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस सेवा कार्य में महिलाओं और बच्चों ने भी अपनी सेवाएं दी।