Advertisement
rahul gandhi defamation case

कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, 120 पदाधिकारियों ने छोड़ा पद

देश

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के बाद पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। शुक्रवार को कई प्रदेश अध्यक्षों समेत 120 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में राहुल ने दुख जताते हुए कहा था कि उनके इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया जिसके बाद कांग्रेस में इस्तीफों की बारिश हो गई।

Advertisement

लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहना नहीं चाहते। कांग्रेस नेता लगातार राहुल को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब पार्टी पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। एक पत्र पर हस्ताक्षर कर पार्टी नेताओं ने इस्तीफा दिया है.

इस पत्र पर अभी तक कांग्रेस के 120 पदाधिकारी हस्ताक्षर हैं। राहुल गांधी के सम्मान में ये सामूहिक इस्तीफे दिए गए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari