Advertisement
sunlight news

ज्वेलर्स ग्रुप के 12 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, करोड़ों की अघोषित आय उजागर होने की संभावना

राजस्थान

जयपुर। आयकर विभाग ने जयपुर में एक ज्वेलर्स ग्रुप के बारह ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। आयकर टीम ने ज्वेलर्स ग्रुप कारोबारी सुनील अग्रवाल के घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापे मारे हैं, साथ ही इस ग्रुप से जुड़े दूसरे कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापामारी कार्रवाई की है।

Advertisement

आयकर विभाग के अधिकारी ज्वेलर कारोबारी से पूछताछ कर रहे हैं और उसके ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। कारोबारी के बैंक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान कारोबारी के एक बड़ी अघोषित आय उजागर होने की संभावना है।

आयकर सूत्रों के मुताबिक ज्वेलर कारोबारी के महावीर नगर, बनीपार्क, घी-वालों का रास्ता सहित 12 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। दरअसल, आयकर विभाग को कई दिनों से ज्वेलर्स कारोबारी के यहां पर अघोषित आय होने की सूचनाएं मिल रही थी। जिसके बाद टीम ने शुक्रवार को दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कारोबारी के सभी ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की अघोषित आय उजागर हो सकती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari