नबान्न अभियान के दौरान चोटिल भाजपा पार्षदा मीनादेवी पुरोहित से मिलने अस्पताल पहुंचे मेयर फिरहाद हकीम

कोलकाता

नबान्न अभियान के दौरान चोटिल हुई भाजपा पार्षद मीनादेवी पुरोहित से मिलने मेयर फिरहाद हकीम अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीनादेवी पुरोहित से उनके स्वस्थ की जानकारी ली।

बाहर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि यहाँ कोई राजनितिक बात करने नहीं आए हैं। मीनादेवी के जल्द स्वस्थ होने की बात कही और उन्होंने कहा कि अगर किसी अच्छे अस्पताल में भी ले जाना हो तो निगम साथ है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की बात कही है।

Share