breaking news

मेघालय और नागालैंड में मतदान आज, देखें सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

अन्य

आज मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। दोनों राज्यों की कुल 118 सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। सुबह 9 बजे तक नागालैंड में 16.60% मतदान हुए हैं। मेघालय में 12.06% मतदान हुए हैं। मेघालय और नगालैंड में 550 से ज्यादा उम्मीदवार इन चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मेघालय और नगालैंड में 59-59 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग चल रही है। दोनों ही राज्यों में 2 मार्च को काउंटिंग होगी। उस दिन त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की भी काउंटिंग है।

Share