Advertisement
breaking news

मेनका गंभीर ने विदेश जाने की अनुमति को लेकर केस लिया वापस

कोलकाता

अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर ने केस वापस ले लिया। उन्होंने विदेश जाने की अनुमति को लेकर मामला दर्ज कराया था। सोमवार को मामला वापस ले लिया गया। मेनका के वकील ने कहा कि नए सिरे से मामला करेंगे इसी वजह से केस वापस लिया गया। न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा पहले ही मामले को वापस लेने की अनुमति दे चुके हैं। इससे पहले मेनका ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने हाईकोर्ट को बताया था कि उनकी मां की तबीयत खराब है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari