Advertisement
breaking news

मोरबी पुल हादसे में सांसद मोहन कुंदरिया की बहन के परिवार के 12 सदस्यों की मौत

गुजरात

मोरबी में पुल के गिरने से अब तक 141 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस हादसे में भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया के 12 रिश्तेदारों की मौत हो गई है। राजकोट के भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया की बहन के पति के भाई की चार बेटियों, 3 दामादों और 5 बच्चों की मौत इस हादसे में हो गई है। मोरबी में पुल टूटने के हादसे के बाद से भाजपा के सांसद मोहन कुंदरिया लगातार मौके पर ही बने हुए हैं। वे बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari