विधायक अदिति सिंह ने अंगद संग लिये सात फेरे

दिल्ली

रायबरेली से कांग्रेस पार्टी की बागी विधायक अदिति सिंह ने गुरुवार को पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गईं।

दिल्ली के जोरबाग में हुए इस विवाह समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों के अलावा तमाम गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

विधायक अदिति सिंह रायबरेली से कांग्रेस की विधायक हैं और अंगद सिंह पंजाब के नवांशहर से पहली बार विधायक बने है। वह पंजाब के सबसे कम उम्र के विधायक हैं।दोनो विधायकों (अदिति और अंगद) की शादी में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, यूपी के मंत्री संदीप सिंह, पूर्व सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक, भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य, विधायक धीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री पंजाबी सिंह सहित पंजाब से कांग्रेस के कई विधायक व मंत्री भी शामिल हुए। सामाजिक व अन्य क्षेत्रों की कई अन्य हस्तियों ने भी इस चर्चित शादी में शिरकत की।

Share from here