मोमिनपुर में हुई घटना के बाद वहां जाने के लिए रवाना हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें चिंगरीघाटा पर रोका गया था। सुकांत मजूमदार ने डीसी ईस्ट गौरव लाल से बात की। अंतत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लालबाजार ले जाया गया।
