Monalisa Banerjee ने किया सुदीप बंदोपाध्याय के खिलाफ पोस्ट, पहले दिया था धरना

कोलकाता

Monalisa Banerjee – वार्ड नंबर 49 की तृणमूल पार्षद मोनालिसा बनर्जी ने एक बार फिर सुदीप बंदोपाध्याय के खिलाफ मुखर हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

Monalisa Banerjee

उन्होंने लिखा – उत्तर कोलकाता के तृणमूल उम्मीदवार सुदीप बंदोपाध्याय के दो केम्पेन ब्रोशर प्रकाशित हुए हैं। इतने सारे पन्नों पर इतनी सारी तस्वीरें। हमारे युवा आइकन कैप्टन अभिषेक बनर्जी की कम से कम एक तस्वीर होती तो अच्छा होता।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले मोनालिसा ने आरोप लगाया था कि उन्हें काम नही करने दिया जा रहा है। उनके निशाने पर पार्टी का एक हिस्सा था।

उनकी शिकायत थी कि सुदीप बंदोपाध्याय के समर्थक उनके वार्ड में घुसकर काम में बाधा डाल रहे हैं। इसके विरोध में वे सुदीप बनर्जी के चुनाव कार्यालय पर धरने पर बैठ गई थी।

जब मोनालिसा धरने पर बैठी थीं तब कुणाल घोष की मध्यस्थता से भूख हड़ताल खत्म हुई थी। अब इतने दिनों बाद फिर से अपने पोस्ट से उन्होंने सवाल उठाए हैं।

Share