Advertisement

मोरबी – अब तक 134 लोगों की मौत

गुजरात

गुजरात के मोरबी जिले में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज के रविवार शाम ढह जाने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। घायलों का मोरबी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी मोरबी में मौजूद हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, वायु सेना और नौसेना के अलावा स्थानीय प्रशासन बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्यों में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार, इस हेरिटेज ब्रिज को व्यापक मरम्मत कार्य और नवीनीकरण के बाद 4 दिन पहले ही जनता के लिए फिर से खोला गया था।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari