भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। 2021 के बंगाल चुनाव के पहले मुकुल रॉय का राष्ट्रीय राजनीति में कद बढ़ गया है और उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सांसद राजू बिष्ट को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
