Advertisement
Nabanna Abhiyan one arrested

Nabanna Abhiyan – नबान्न अभियान के दौरान पुलिस पर हमले का आरोप, एक गिरफ्तार

कोलकाता

Nabanna Abhiyan – नबान्न अभियान के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने उत्तर 24 परगना के जगद्दल से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

Nabanna Abhiyan

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार व्यक्ति इस मामले से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम चंदन गुप्ता है। 40 वर्षीय युवक जगद्दल का निवासी है।

पुलिस ने घटना वाले दिन के विभिन्न फुटेज की जाँच के बाद चंदन की पहचान की। उसे मंगलवार शाम लगभग 5 बजे कोलकाता के बीबी गांगुली स्ट्रीट और बेंटिंक स्ट्रीट के मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारी के कर्तव्य में बाधा डालने और जानबूझकर हमला करने सहित कई आरोप हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 109 (1), 121 (2) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari