Advertisement
breaking news

Rajasthan Accident – राजस्थान में भीषण हादसा, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान

Rajasthan Accident – दौसा मनोहरपुर हाइवे पर बासडी चौराहे के पास आज एक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे में 11 अन्य घायल हो गए।

Advertisement

Rajasthan Accident

इनमे से 8 गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया है। हादसे में 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोडा जबकि एक महिला की जयपुर में ईलाज के दौरान मृत्यु हुई।

मृतकों में 7 बच्चे और चार महिलाएं शामिल है। ये दुर्घटना एक पिकअप के ट्रेलर से टकराने से हुई। घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक सागर राणा मौके पर पंहुचे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिकअप में सवार ये सभी लोग खाटू श्याम जी के दर्शन कर उत्तर प्रदेश के एटा जा रहे थे।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया संदेश में परिजनों को ये दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को घायलों के जल्द और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari