Naihati Hospital Fire – रविवार सुबह नैहाटी स्टेट जनरल अस्पताल में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति को काबू में कर लिया।
Naihati Hospital Fire
इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, आग संभवतः लेबर रूम के पास में बने एक ऐसे स्टोररूम में लगी, जिसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था।
धुआं देखकर अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। साथ ही, नर्सों ने मरीजों को वहां से निकालना शुरू कर दिया और समय रहते सभी को सुरक्षित दूरी पर पहुंचा दिया; नतीजतन, कोई हानि नहीं हुई।
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों की तत्परता के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
