Advertisement
breaking news

Narendrapur – नरेंद्रपुर में कोल्ड ड्रिंक फेक्ट्री से व्यक्ति का शव बरामद

कोलकाता

Narendrapur – एक नामी कंपनी की कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री के शौचालय से एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है।

Advertisement

Narendrapur

घटना शुक्रवार सुबह दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान कबीर हुसैन मोल्ला (30) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वह उसी फैक्ट्री में कर्मचारी था। कबीर के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उसके परिवार के सदस्यों ने आखिरी बार उससे 22 अक्टूबर को संपर्क किया था।

वह उस दिन फैक्ट्री से घर नहीं लौटा। परिवार के सदस्य उसे ढूंढने के लिए फैक्ट्री गए। उन्हें पता चला कि कबीर ने 22 अक्टूबर को काम पर आते समय अटेंडेंस रजिस्टर में हस्ताक्षर किए थे, लेकिन फैक्ट्री से निकलते समय के हस्ताक्षर नहीं थे।

आज कबीर का रक्तरंजित शव शुक्रवार को फैक्ट्री के बाथरूम से बरामद किया गया। सूत्रों के अनुसार उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari