नेपाल में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के गृह मंत्रालय ने कहा कि देश के 19 जिले बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते यात्रा, बिजली की सप्लाई और कृषि उपज की कटाई काफी प्रभावित हुई है।