न्यू गरिया से रूबी तक मेट्रो का हुआ ट्रायल रन

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

दुर्गापूजा से पहले एक और मेट्रो रूट का ट्रायल रन शुरू हो गया है। न्यू गरिया से रूबी तक मेट्रो का ट्रायल रन हो गया है। नॉन एसी रेक के साथ यह ट्रायल रन हुआ। सब कुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत तक न्यू गरिया से रूबी तक मेट्रो चलाई जाएगी।

इस ट्रायल रन के लिए कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन पर एक नॉन एसी मेट्रो रेक लाया गया है। ट्रायल रन करीब 11:30 बजे शुरू हुआ। कवि सुभाष से रूबी तक चलने वाले इस ट्रायल में कुल पांच स्टेशन हैं। 

Share from here