1 अक्टूबर को देश में लॉन्च होगी 5G मोबाइल सर्विस

तकनीक देश

लंबे समय से 5जी मोबाइल सर्विस का देश में इंतजार किया जा रहा था। इस बीच खबर आ रही है कि 5 जी सर्विस 1 अक्टूबर को देश में लॉन्च कर दी जाएगी। इस सर्विस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च करेंगे।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा। वहीं 5 जी सर्विस को लेकर एविएशन को लेकर अमेरिका में हुई दिक्कत पर चल रहे संशय को भी साफ कर दिया गया है। टेलीकॉम मंत्रालय ने इस मामले पर स्टडी के बाद बयान जारी कर कहा है कि देश में इसको लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari