Sanatan Vibes – कोलकाता में ‘सनातन वाइब्स’ 17 नवंबर को

कोलकाता

Sanatan Vibes – सनलाइट, कोलकाता। रमानंद मिशन एवं महाराजा अग्रसेन धाम के संयुक्त तत्वावधान में कोलकाता में आध्यात्मिक आयोजन ‘सनातन वाइब्स: हनुमान चालीसा पाठ’ का आयोजन किया जाएगा।

Sanatan Vibes

आगामी 17 नवंबर को नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का नेतृत्व जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के घोषित उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज करेंगे।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार, इस महा-आयोजन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है और उनकी सहमति प्राप्त हुई है।

आयोजन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 7,000 छात्र-छात्राओं के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगभग 2,000 गणमान्य के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन की रूपरेखा, उद्देश्य, आध्यात्मिक महत्व और तैयारियों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार, 13 नवंबर को कोलकाता के प्रेस क्लब के मेन हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

इस दौरान महाराजा अग्रसेन धाम की ओर से ओम जालान, निर्मल सराफ, अनिल केडिया, गोपाल नरेडी, बजरंग अग्रवाल, डॉ. सावर धनानिया, सोमकांत शर्मा और गिरधारी लाल गोयनका सहित अन्य प्रतिनिधियों ने मीडिया को संबोधित किया।

आयोजकों ने बताया कि ‘सनातन वाइब्स: हनुमान चालीसा पाठ’ का मुख्य उद्देश्य सामूहिक भक्ति, सनातन मूल्यों और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

Sanatan Vibes – सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के जरिए श्रद्धा, एकता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

रमानंद मिशन एवं महाराजा अग्रसेन धाम का मानना है कि इस तरह के बड़े आध्यात्मिक आयोजन न सिर्फ व्यक्तिगत साधना को मजबूत करते है बल्कि सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारा, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share from here