Advertisement
sunlight news

बेहला अग्निकांड – चौंकाने वाला खुलासा, मां बेटी ने खुद ही लगाई थी आग 

कोलकाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेहला इलाके  में एक इमारत में लगी आग में जलकर मां बेटी की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि दोनों ने आग लगाकर खुदकुशी की थी। 2 दिन पहले बेहला के पर्णश्री थाना इलाके में लगी इस आग के बारे मे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से पहले ही मां बेटी की मौत हो गई थी।

Advertisement

 

दरअसल इस अग्निकांड में 68 साल की सोमा मित्रा और 44 साल की उनकी बेटी की आग में जलने से मौत हो गई थी।  कोलकाता पुलिस की टीम ने इस मामले में जांच शुरू की थी। इसमें अग्निशमन कर्मियों को भी शामिल किया गया था। कोलकाता पुलिस की खुफिया टीम और होमीसाइड की टीम ने भी नमूने संग्रह किए थे। पुख्ता जांच के बाद पता चला है कि घर में कहीं भी शॉर्ट सर्किट के निशान नहीं मिले हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार दोपहर 12:30 बजे के करीब यह आग लगी थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari