Advertisement
breaking news

केरल में PFI के 56 ठिकानों पर NIA की छापेमारी

अन्य

एनआईए ने देश में बैन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेताओं के 56 ठिकानों पर छापमारी की जारी है। ये छापेमारी केरल में चल रही है। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पीएफआई के नेता किसी और नाम से पीएफआई को खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे जिसको लेकर कार्रवाई की गई है।

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, एनआईए की ये छापेमारी तड़के चार बजे से शुरू हुई जो अब तक लगातार चल रही है। केरल के एर्नाकुलम में प्रतिबंधित पीएफआई के नेताओं से जुड़े 8 जगहों पर कार्रवाई हो रही है।

तिरुवनंतपुरम में 6 जगहों पर रेड चल रही है। इसके अलावा, कई लोकेशन पर एनआईए की टीम कार्रवाई में जुटी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari