Advertisement
breaking news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, PM अहमदाबाद रवाना

गुजरात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर ने बयान जारी कर बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन की हालत स्थिर है। प्रधानमंत्री भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। हवाई अड्डे से वह सीधे अस्पताल जाएंगे। हीरा बेन 99 साल की हैं। प्रधानमंत्री जून में हीरा बेन के 99वें जन्मदिन पर उनसे मिलने गए थे।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari