इस्लामिक स्टेट (आईएस) मॉड्यूल के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी बड़ी कार्रवाई कर रही है। दिल्ली सहित देशभर के सात स्थानों पर एनआइए की छापेमारी की है। ये छापेमारी दिल्ली, केरल और कर्नाटक से संबंधित 7 जगहों पर की जा रही है। जिसमे आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े 5 लोगों को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है।
इसके अलावा एनआइए की टीम बेंगलुरु में दो ठिकानों पर तलाशी कर रही है। इसके साथ ही केरल के कोच्चि और कुनूर में चार स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।
