Nitish – tejashwi एक फ्लाइट से दिल्ली रवाना, क्या प्लेन में बना कोई ‘प्लान’?

देश

Nitish – tejashwi – लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे घोषित होने के बाद NDA और इंडिया गठबंधन में बैठकों का दौर चल रहा है। आज दोनों गठबंधन की बैठक है।

Advertisement

Nitish – tejashwi एक फ्लाइट से दिल्ली रवाना

इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली पहुंच रहे हैं। नीतीश जहां एनडीए की बैठक में हिस्सा लेंगे तो तेजस्वी इंडिया गठबंधन की बैठक में जाएंगे।

दोनों एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं। दोनों जिस विमान से आ रहे हैं उसकी तस्वीर भी सामने आई है फ्लाइट में नीतीश और तेजस्वी आगे-पीछे बैठे हैं।

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इस बार के चुनाव में 12 सीटों पर जीत हासिल की है। नीतीश कुमार एनडीए का हिस्सा हैं।

चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है, ऐसे में इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को अपने पाले में करने की कोशिशों में जुटा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari