breaking news

West Bengal – चुनाव खत्म होते ही हिंसा शुरू, पश्चिम बंगाल में भाजपा का आरोप

बंगाल

West Bengal – लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा की घटना देखने को मिल रही है। एक के बाद एक कई ऐसी खबर आ रही है।

Advertisement

West Bengal

मध्यमग्राम में कई घरों में तोड़फोड़ की गयी है। बीजेपी का दफ्तर तोड़ दिया गया है। भाजपा ने दावा किया कि तृणमूल समर्थित उपद्रवियों ने लोहे की रॉड, बंदूकें लेकर इलाके में उत्पात मचाया।

इसके अलावा न्यूटाउन, कैनिंग, भाटपाड़ा से भी यही खबरें आ रही हैं। कैनिंग में बीजेपी नेता के घर में कथित तौर पर मारपीट की गई। उन्हें बचाने के प्रयास में भाजपा नेता की पत्नी और मां भी घायल हो गईं।

अर्जुन सिंह ने भी कई शिकायते की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा उन्होंने लिखा कि जगदल में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला किया गया है बम फेके गए हैं।

अर्जुन सिंह ने हालिशहर में भाजपा की काउंटिंग एजेंट के घर पर हमले का आरोप तृणमूल पर लगाया है। उन्होंने सारी घटनाओं के लिए पार्थ भौमिक को भी जिम्मेदार बताया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari