NMC Logo में हुए दो बदलाव से विवाद शुरू हो गया है। दो बदलाव में पहला एनएमसी के लोगो में इंडिया की जगह भारत किया गया है।
NMC Logoa
वहीं दूसरा बदलाव लोगो में भगवान धन्वन्तरि की रंगीन तस्वीर को जोड़ा गया है। इन दोनों बदलावों को लेकर विवाद हो रहा है।
लोगो में एक ओर तो भगवान धन्वन्तरि की रंगीन तस्वीर को सही बताने वाले लोग हैं। वहीं दूसरी और वह हैं, जो इस पूरे संशोधन को सही नहीं मानते।
नेशनल मेडिकल कमीशन का कहना है कि भगवाव धंवतरी की तस्वीर लोगो में पहले ही से थी।
बस बदलाव ये हुआ है कि पहले की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को कमीशन में आम सहमति के बाद कलर कर दिया गया है।
कमीशन ने इस विवाद को बेवजह बताया है। वहीं इस विचार से उलट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के केरल के अध्यक्ष का कहना है कि मेडिसिन के क्षेत्र में जाति या धर्म की कोई जगह नहीं है।
उल्लेखनीय है कि भगवान धंवतरी का जिक्र भारतीय वेदों में प्रमुखता से मिलता है। उनको आयुर्वेद की शुरूआत करने वाला माना जाता है।