breaking news

No Confidence Motion – कांंग्रेस ने ओम बिरला के खिलाफ दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, तृणमूल ने नहीं किए साइन

देश

No Confidence Motion – कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के पक्षपाती व्यवहार के जवाब में नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाने का फैसला किया है।

No Confidence Motion

कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। पार्टी ने लोकसभा महासचिव को नोटिस सौंपा है। इसपर 118 सांसदों का साइन है। 

तृणमूल सांसदों ने इस पर साइन नहीं किया है। ऐसे में अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल की स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि तृणमूल को स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर साइन करने में कोई एतराज नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह मोशन लाने से पहले स्पीकर को एक चिट्ठी भेजनी चाहिए जिसमें चार मांगों का जिक्र हो। साथ ही, अभिषेक बनर्जी ने विपक्षी पार्टियों के जॉइंट स्टेटमेंट की भी मांग की है।

Share from here