Advertisement
sunlight news

अब 15 दिन के अंतर पर ही रसोई गैस की बुकिंग

देश

नई दिल्‍ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर लोगों से ‘पैनिक बुकिंग’ नहीं करने की अपील की है। कंपनी ने रविवार को ट्वीट करके कहा कहा कि अब 15 दिन के अंतर पर ही रसोई गैस की बुकिंग कराई जा सकेगी।

Advertisement

आईओसी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर आश्वस्त किया है कि देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। उन्‍होंने अपने संदेश में एलपीजी के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोग निश्चिंत रहें, एलपीजी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। इसलिए निवेदन है कि पैनिक बुकिंग न करें।

उन्‍होंने कहा कि हमने अब यह व्यवस्था शुरू की है कि कम से कम 15 दिन के अंतर से पहले ग्राहक रिफिल बुकिंग नहीं करा सकेंगे।दरअसल लॉकडाउन के बाद से देशभर में पेट्रोल-डीजल की खपत तो कम हुई है लेकिन रसोई गैस की मांग बढ़ गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari