Nobel Peace Prize 2023 की घोषणा आज की गई है। यह पुरस्कार ईरान की महिला पत्रकार और एक्टिविस्ट Narges Mohammadi को दिया गया है।
Nobel Peace Prize 2023 – Narges Mohammadi
नोबेल की कमेटी ने माना है कि नरगिस मोहम्मदी ने महिलाओं की आजादी और उनके हक के लिए आवाज उठाई है।
उन्होंने ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लंबे समय तक लड़ाई लड़ी है। नरगिस का जन्म कुर्दिस्तान ईरान के जंजन शहर में 21 अप्रैल 1972 में हुआ था।
उन्हें अब तक ईरान में 13 बार गिरफ्तार किया जा चुका है, फिलहाल वह जेल में बंद हैं। उन्हें 31 साल की जेल और 154 कोड़ों की सजा सुनाई गई है।
पढ़ाई पूरी करने के बाद नरगिस मोहम्मदी ने इंजीनियर के तौर पर काम किया। इसके साथ साथ वह कॉलमनिस्ट भी रहीं।
1990 के दशक से ही नरगिस महिलाओं के हक के लिए आवाज उठा रही थीं। बता दें कि 122 साल के इतिहास में यह पांचवीं बार है , जब शांति पुरस्कार किसी ऐसे व्यक्ति को दिया गया है जो जेल में है या फिर घर में नजरबंद है।
BREAKING NEWS
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2023
The Norwegian Nobel Committee has decided to award the 2023 #NobelPeacePrize to Narges Mohammadi for her fight against the oppression of women in Iran and her fight to promote human rights and freedom for all.#NobelPrize pic.twitter.com/2fyzoYkHyf
