Advertisement
breaking news

नोएडा – कोहरे के कारण बस की कंटेनर से टक्कर, एक की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश

नोएडा में एक बस हादसे की शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह दनकौर इलाके में कोहरे के कारण बस की टक्कर एक कंटेनर से हो गई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, हादसे में बस सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि कम से कम 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 60 यात्री सवार थे।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari