Advertisement
breaking news

साल 2022 पद्म पुरस्कारों की घोषणा – जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य को पद्म भूषण

देश

पद्म पुरस्कारों की घोषणा मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई। इसमें देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

Advertisement

 

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से जुड़े साइरस पूनावाला और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नदेला को भी पद्म भूषण से नवाजा गया है।

 

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इस साल चार पद्म विभूषण पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिनमें तीन शख्सियतों को मरणोपरांत ये सम्मान दिया गया है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह के अलावा राधेश्याम खेमका को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। उनके अलावा प्रभा अत्रे को कला क्षेत्र में पद्म विभूषण दिया गया है

 

ये है पद्म भूषण सम्मान की पूरी लिस्ट-
1. गुलाम नबी आजाद
2. बुद्धदेव भट्टाचार्य
3. मधुर जाफरी
4. राजीव महर्षि
5. सत्यनारायण नडेला
6. सुन्दर पिचाई
7. विक्टर बनर्जी
8. गुरमीत बावा (मरणोपरांत)
9. नटराजन चंद्रशेखरन
10. कृष्ण एल्ला और सुचित्रा एल्ला
11. देवेंद्र झाझरिया
12. राशिद खान
13. सायरस पूनावाला
14. संजय राजाराम
15. प्रतिभा राय
16. स्वामी सच्चिदानंद
17. वशिष्ठ त्रिपाठी

 

इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है। इसमें बंगाल से प्रह्लाद राय अग्रवाल, संघमित्रा बंदोपाध्याय, काजी सिंह और कालीपद सोरेन है। इनके अलावा पद्मश्री सम्मान पाने वालों में देश के चिर परिचित नाम शामिल हैं, उनमें ओलंपिक गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा, ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल, भारत की फील्ड हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया, पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालीं अवनी लेखरा, लद्दाख के सांसद जामयांग शेरिंग नांग्याल, गायक सोनू निगम शामिल हैं। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari