Paikpara – पाईकपाड़ा में बंद पड़े क्लब में भीषण विस्फोट

कोलकाता

Paikpara – पाईकपाड़ा में शनिवार सुबह एक बंद पड़े क्लब में हुए भीषण विस्फोट से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

Paikpara

धमाका इतना शक्तिशाली था कि क्लब की टिन की छत के परखच्चे उड़ गए और आसपास की इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद धुएं का गुब्बार देखा गया।

क्लब बंद था इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुँच गया है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एक बंद क्लब के भीतर इतना बड़ा विस्फोट कैसे हुआ। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।

Share from here